Jind News: करसोला में 45 युवाओं ने किया रक्तदान haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Mon, 23 Mar 2026 03:17 AM IST


22जेएनडी25: रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए मुख्यातिथि। स्रोत ग्रामीण



जुलाना। गांव करसोला में शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 45 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजबीर सिंह मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एडवोकेट परमजीत सिंह लाठर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से अजनबी से भी खून का रिश्ता जुड़ जाता है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने महापुरुषों और शहीदों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रतिनिधि पवन लाठर, महेंद्र लाठर, नरेंद्र लाठर (पूर्व सैनिक), मोनू लाठर, मंदीप भक्त, आशीष कुमार, प्रवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending Videos

[ad_2]