Jind News: एसडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण haryanacircle.com

[ad_1]




जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने एसएमएसएल सरकारी कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसे पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न करना अनिवार्य है। एसडीएम ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी तैयारियों को परखा और फील्ड में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डेटा संग्रह और डिजिटल माध्यमों के उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक व सरल बनाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य की योजनाओं की नींव मजबूत हो सके।


Trending Videos

[ad_2]