Jind News: एबीवीपी की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST


12जेएनडी14: एबीवीपी सदस्य कुलपति डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
– फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।



जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जींद इकाई ने सीआरएसयू के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Trending Videos

इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण कर्मचारी और शिक्षक भी लापरवाह हो रहे हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों को दस्तावेज सत्यापन, माइग्रेशन और रिजल्ट जैसे कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

एबीवीपी ने मांग की है कि विश्वविद्यालय में बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू किया जाए और समय का पालन न करने वालों पर कार्रवाई हो। जिला संयोजक प्रतीक शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो परिषद विद्यार्थी हित में कड़ा रुख अपनाएगी।

[ad_2]