Jind News: एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास, सायरन बजते ही भागा युवक haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST


6जेएनडी12: एटीएम में दिखाई दे रहा युवक। स्रोत पुलिस



जुलाना। कस्बे के मेन बाजार में स्थित यूको बैंक के एटीएम को बीती रात एक युवक ने निशाना बनाने की कोशिश की। जैसे ही सायरन बजा वह मौके से भाग गया। घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

Trending Videos

वीरवार रात करीब 10 बजे एक युवक एटीएम के पास पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। युवक किसी औजार की मदद से लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक एटीएम बूथ का सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और मौके से भाग गया।

सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम बूथ के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम के बाहर और अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है।

[ad_2]