Jind News: एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दिया आपसी प्रेम का संदेश haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Tue, 03 Mar 2026 03:08 AM IST


02जेएनडी01:महात्मा गांधी संगठन में होली मनाते विद्यार्थी और राजकुमार भोला। संवाद



02जेएनडी01

Trending Videos

जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने सोमवार को होली पर्व मनाया। हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यक्रम में आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, अजय वर्मा और मेघा सिंगला मौजूद रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लिया।

[ad_2]