{“_id”:”67758f55bbc33ccf38071817″,”slug”:”aryan-murder-case-mastermind-rahul-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-127802-2025-01-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: आर्यन हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
01जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने आर्यन हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्यारोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान उझाना निवासी राहुल के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उससे पूछताछ की जाएगी और हत्या में प्रयोग किए हथियारों की बरामदगी की जाएगी।
Trending Videos
गौरतलब है कि 21 सितंबर को नरवाना में ढाकल, बेलरखा और उझाना गांव के युवकों में पुरानी कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष के उझाना निवासी अमन, अजय उर्फ भूरिया, राहुल और बेलरखा निवासी अभिषेक उर्फ मोहित उर्फ बिल्ला ने तेजधार हथियारों से दूसरे पक्ष के आर्यन, जसमेर व मनदीप पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आर्यन को काफी गंभीर चोटें लगी थी। बाद में आर्यन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जांच के लिए सीआईए प्रभारी, प्रबंधक ऑफिसर शहर नरवाना व साइबर सेल प्रभारी की एक विशेष एसआईटी नियुक्त की थी। सीआईए टीम ने 25 अक्तूबर को हत्या में शामिल नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोपियों ने रिमांड के दौरान कबूला था कि हत्या से पहले उझाना निवासी अमरीक ने आर्यन की रेकी की थी। 27 अक्तूबर को अमरीक को काबू कर लिया था।
28 अक्तूबर को आरोपी मोहित काला को सीआईए टीम ने काबू कर लिया। आर्यन की हत्या के समय रेकी करने में शामिल आरोपी सुमित कुमार जो मर्डर के बाद फरार चल रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन हत्याकांड का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से लगातार बाहर चल रहा था। सीआईए ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, मेवात, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, हिसार, जींद व टोहाना में लगातार छापेमारी की लेकिन आरोपी एक ठिकाने पर ज्यादा दिन नहीं रुकता था। अब सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी राहुल चंडीगढ़ में छुपा हुआ है जो अपने किसी परिचित के पास नरवाना एरिया में आने वाला है। सीआईए टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में उससे हत्या में प्रयोग किए हथियारों की बरामदगी करेगी।