Jind News: आरजीएम कॉलेज उचाना के विद्यार्थी सीआरएसयू में हुए सम्मानित haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। सीआरएसयू के वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में सीआरएसयू की तरफ से पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो वर्षों के दौरान महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने अंतर विश्वविद्यालय, अंतर महाविद्यालय सत्र पर अनेक प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करके भी नगद पुरस्कार अर्जित किए। प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा स्पर्धाओं में भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहने की भी अपील करते हुए कहा कि नशा खिलाडिय़ों को कमजोर करता है। मौके पर सीनियर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद, खेल इंचार्ज प्रवीण कुमार, हरिओम, डॉ. प्रीति अंजलि मौजूद रहीं।


Trending Videos

[ad_2]