[ad_1]
जींद। फतेहाबाद में सोमवार को पंडित जसराज जयंती पर संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें जिले से ग्रामीणों को ले जाने के लिए 26 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा भी प्रदेशभर से बसें जाएंगी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जींद डिपो में कुल 165 रोडवेज बसें हैं। इसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं। इनमें से आज फतेहाबाद में पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में 26 बसें जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की लोगों तक बस पहुंचाने की ड्यूटी लगाई गई है। अगर जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। बसों में सभी तरह की जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
महाप्रबंधकों को निर्देश मिले हैं कि कार्यक्रम के लिए लगाई गईं बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर व चालक और परिचालकों के नाम, नंबर व मोबाइल नंंबर जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाए जाएं। सभी चालक-परिचालक समारोह में हिस्सा लेने वाले सहभागियों को आयोजन स्थल पर उतारकर अपनी बसों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर लेकर जाऐंगे।
चालक-परिचालक बस के साथ नियुक्त समन्वयक का मोबाइल नंबर लेंगे व कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत उससे संपर्क करते हुए सभी हिस्सा लेने वाले सहभागियों को वापस ले जाएंगे।
प्राथमिक सहायता बॉक्स व अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें
निदेशालय ने अच्छी स्थिति की बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं ताकि रास्ते में बस खराब होने की कम से कम संभावना हो। सभी बसों में प्राथमिक सहायता बॉक्स व अग्निशामक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित महाप्रबंधक कार्यक्रम के लिए लगाई गई बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक-परिचालकों के नाम, नंबर व मोबाइल नंबर जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने बारे सुनिश्चित करें।
वर्जन
पंडित जसराज जयंती पर फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जींद से 26 बसें जाएंगी। अन्य रूट पर यात्रियों को पेरशानी नहीं होने दी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी वहां बसों का संचालन किया जाएगा। -सुनील पूनिया, डीआइ, बस स्टैंड जींद।
[ad_2]




