जींद। एवीटी स्टाफ ने झमोला गांव से महम की पीर कॉलोनी निवासी रोहित को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एवीटी स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि एक युवक के पास अवैध पिस्तौल है। वह झमोला बस अड्डे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर टीम तुरंत झमोला बस अड्डे पर पहुंची जहां पर एक युवक दिखाई दिया। जब पुलिस ने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने रोहित बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जब उसको चैक किया तो उसमें दो कारतूस लोड मिले। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद