[ad_1]
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जींद, अलेवा, जुलाना, सफीदों, नरवाना और कैथल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रथम स्थान मिला। अध्यक्षता प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने की। बताैर मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यवान मान, संयोजिका आशी मित्तल और सह-संयोजिका डॉ. मंजू शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा नांदल, डॉ. सोनाली, डॉ. मनीषा, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. निर्मल कौशिक, डॉ. अनुपम शेरा और डाॅ. सुमिता आशरी रही।
प्राचार्य गहलावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि ये नवाचार को बढ़ावा देते हैं तथा छात्राओं कि छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य भी करते हैं।
[ad_2]



