Jind News: शूरसेन जयंती पर नारनौल में आज जींद से जाएंगी 49 बस haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। रविवार को नारनौल में मनाई जा रही महाराजा शूरसेन जयंती पर जींद से 49 बस जाएंगी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रविवार होने के कारण स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों की बस अड्डे पर भीड़ नहीं होगी।

डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 170 है। इसके अलावा परिवहन समिति की 162 है। इन बसों में प्रतिदिन 13 से 15 हजार तक यात्री सफर करते हैं। रविवार को यात्रियों की संख्या कम रहती है। इसके बावजूद अगर किसी रुट पर यात्रियों की भीड़ हुई तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना और पानीपत जैसे लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही आसरा होता है। जिले में असंध रुट पर 16, नरवाना रूट पर 31, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बस चलाई जा रही हैं। इनमें सभी रूटों पर बसों के आवागमन में कटौती होगी।

जींद में इन जगहों से रवाना होंगी बसें

नारनौल में आयोजित महाराजा शूरसेन जयंती समारोह में जींद के उझाना, खरल, रेवर, नारायणगढ़, ढाबीटेकसिंह, धमतान, ससीदां, शादीपुर, बराह कलां, घिमाना, शामलो कलां, बख्ता खेड़ा, बराह कलां, सिरसाखेड़ी, रामकली, बराड़खेड़ा, रामगढ़, किनाना, बिरौली, ढिगाना, गोसाईखेड़ा, बहबलपुर, लिजवाना कलां, निर्जन, सैनी धर्मशाला, मनोहरपुर, भिवानी रोड, रोहतक रोड, हनुमान नगर, नगूरां, कालवा, बिटानी, सफीदों, रत्ताखेड़ा, बनिखाखेड़ा, जामनी व बहादुरगढ़ से बस लोगों को लेकर जयंती के लिए रवाना होगी।

वर्जन

महाराजा शूरसेन जयंती कार्यक्रम में जींद से 49 बस जाएंगी। इसमें जिस रूट पर रविवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा वहां पर दूसरी बस की तुरंत व्यवस्था की जाएगी। बस अड्डे पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सुनील पूनिया, डीआई बस स्टैंड जींद।

[ad_2]