[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:23 AM IST
जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय महिला ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी राहुल का तीन साल से उसके घर आना-जाना था। कई वर्ष पहले उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। इसके चलते वह घर पर अकेली रहती है। इस दौरान राहुल ने उसको शादी का झांसा दिया और दो साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसको गुमराह करता रहा। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राहुल के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
[ad_2]
Jind News: शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म का आरोप