Jind News: बिरसा मुंडा के जीवन पर दिखाई लघु फिल्म haryanacircle.com

[ad_1]


15जेएनडी16 : राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत



अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण दिवस कमेटी ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य निधि गुप्ता ने कहा कि बिरसा मुंडा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान के गौरवपूर्ण किस्से बताए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के जीवन पर निर्मित लघु फिल्म भी दिखाई गई। डॉ. प्रदीप ने बताया कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जनजातीय संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी और स्मस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]