in

Jind News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 69 आरोपी काबू, रडार पर 2,328 haryanacircle.com

Jind News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 69 आरोपी काबू, रडार पर 2,328  haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। जिला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान 69 आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से 14 अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। खुलासा हुआ कि बदमाशों ने कुछ लोगों को टारगेट पर लिया हुआ था और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पुलिस को मिली 248 लोकेशन मिली जिसमें 2,328 अपराधी रडार पर हैं।

ऑपरेशन 12 से 20 नवंबर तक चलाया गया। एसपी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 200 बदमाशों को राउंड अप किया जिनमें 69 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 26 ग्राम हेरोईन, 505 ग्राम चरस, दो किलो 705 ग्राम अफीम, 27 किलो 570 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।

वहीं फायरिंग करने पर 12 दर्ज मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश जो वारदातों को अंजाम देकर विदेश भाग गए हैं उनमें एक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाया है।

इसके अलावा 13 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बॉक्स

लड़की को लेकर हुई थी कहासुनी

एसपी ने दो युवकों के घायल होने के मामले पर कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्याल में पढ़ने वाली लड़की को उनके परिवार के सदस्य कनाडा से आया हुए थे। वह लड़की को विश्वविद्यालय में छोड़ने आए था। इस दौरान बुलेट बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर फब्तियां कसी और स्कॉर्पियो का पीछा किया।

इसी वजह से युवक ने बुलेट सवार युवकों को जान बूझकर टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी स्कॉर्पियो चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Jind News: अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई करेगा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन  haryanacircle.com

Jind News: अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई करेगा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन haryanacircle.com

Jind News: ठंड में हेल्दी ड्रिंक बना सूप, दुकानों पर लग रही भीड़  haryanacircle.com

Jind News: ठंड में हेल्दी ड्रिंक बना सूप, दुकानों पर लग रही भीड़ haryanacircle.com