Jind: फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिर मुंडवाकर कोर्ट में किया पेश haryanacircle.com

[ad_1]

सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मुंडन करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। 

16 फरवरी शाम की है घटना

शहर के वॉर्ड-3 निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 16 फरवरी शाम को वह अपने दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूदीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे। वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए। उन्होंने आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती उसको शराब पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसको लातों से पीटा। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। -गौरव शर्मा, डीएसपी, सफीदों



[ad_2]