IPL 2026 के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम तैयार: PCA सेक्रेटरी ने मैच की सुरक्षा का लिया जायजा, DC-SSP संग की बैठक – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


आईपीएल 2026 के तहत 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) का क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। गुरुवार को पीसीए (PCA) के सेक्रेटरी और लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर तथा उपाध्यक्ष दीपक बाली ने स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा और प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। मैदान से लेकर पार्किंग तक फुलप्रूफ प्लान मीत हेयर ने स्पष्ट किया कि दर्शकों को वर्ल्ड क्लास अनुभव देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर इन बिंदुओं पर खास जोर दिया- क्राउड मैनेजमेंट: भीड़ को काबू करने और एंट्री-एग्जिट को आसान बनाने के लिए विशेष रूट मैप। पार्किंग और ट्रैफिक: स्टेडियम तक पहुंचने वाले रास्तों पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश। सुरक्षा चक्र: मोहाली की डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीत हेयर ने कहा कि बेहतर आयोजन से ही पंजाब की धाक जमेगी। अगर हम यह मैच सफलतापूर्वक कराते हैं, तो भविष्य में बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पंजाब को ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब को इस साल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी भी मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। 31 मार्च के बाद यहां 3 और बड़े मुकाबले उपाध्यक्ष PCA दीपक बाली ने कहा कि मुल्लांपुर स्टेडियम अब दुनिया के क्रिकेट मैप पर चमक रहा है। 31 मार्च के बाद यहां 3 और बड़े मुकाबले होने हैं, जिसके लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल जरूरी है।

[ad_2]
IPL 2026 के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम तैयार: PCA सेक्रेटरी ने मैच की सुरक्षा का लिया जायजा, DC-SSP संग की बैठक – Mohali News