in

IPL 2025- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया: 2019 से टीम का हिस्सा हैं; कप्तानी की रेस में राहुल भी शामिल थे Today Sports News

IPL 2025- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया:  2019 से टीम का हिस्सा हैं; कप्तानी की रेस में राहुल भी शामिल थे Today Sports News

[ad_1]

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षर पटेल को दिल्ली ने 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

ऑलराउंडर अक्षर पटेल IPL-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

कप्तानी की रेस में केएल राहुल का भी नाम शामिल था। दोनों के नामों पर विचार किया गया और आखिर में अक्षर पटेल को टीम की जिम्मेदारी दी गई है। IPL-2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है।

अक्षर पटेल 2019 से हैं टीम का हिस्सा अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह दिल्ली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 6 सीजन में टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। वहीं, 30 के औसत से 235 रन बनाने के साथ ही 7.65 की इकोनॉमी से 11 विकेट भी लिए हैं। वहीं ऋषभ पंत के एक मैच में स्लो ओवर के लिए बैन होने की वजह से अक्षर कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली ने 16.50 करोड़ में अक्षर को रिटेन किया था अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने IPL के 150 मैचों में बतौर बल्लेबाज 130.88 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाज के तौर पर 123 विकेट लिए हैं। इस लीग में अक्षर पटेल का बेस्ट बॉलिंग फिगर 21 रन देकर 4 विकेट है।

केएल राहुल को 14 करोड़ में दिल्ली ने IPL ऑक्शन में खरीदा था केएल राहुल को दिसंबर में हुए IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। राहुल IPL में कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल IPL में 4683 रन बना चुके हैं।

_________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई-दिल्ली के बीच होगा WPL का फाइनल:MI ने एलिमिनेटर में गुजरात को 47 रन से हराया; मैथ्यूज और नैट सिवर की फिफ्टी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का फाइनल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोनर्न स्टेडियम में होगा। मुंबई ने गुरुवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
IPL 2025- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया: 2019 से टीम का हिस्सा हैं; कप्तानी की रेस में राहुल भी शामिल थे

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान – India TV Hindi Today Sports News

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान – India TV Hindi Today Sports News

Motorola Edge 60 Fusion को लेकर आ गई खुशखबरी, भारत में जल्द देगा दस्तक – India TV Hindi Today Tech News

Motorola Edge 60 Fusion को लेकर आ गई खुशखबरी, भारत में जल्द देगा दस्तक – India TV Hindi Today Tech News