in

IPL प्लेऑफ की जंग में MI और DC के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कैसे करेगा क्वालीफाई? Today Sports News

IPL प्लेऑफ की जंग में MI और DC के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कैसे करेगा क्वालीफाई? Today Sports News

[ad_1]

Image Source : AP
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

IPL 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में है और प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों टीमों की अब अपने-अपने मुकाबले जीतने के अलावा दूसरी टीम के नतीजों पर भी नजर रहेगी। आइए जानते हैं क्या है दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण…

प्लेऑफ के सारे समीकरण 

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के 14 पाइंट हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है। 

मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली 21 मई को आमने-सामने होंगे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। वहीं, मुंबई की टीम अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 26 मई को पंजाब किंग्स से ही भिड़ेगी। यानी अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन 3 मैचों के रिजल्ट पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी हुई है। 

MI और DC को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? 

अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं, दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इस सूरत में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

IPL 2025

Image Source : INDIA TV

IPL 2025

अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है और MI फिर PBKS को हरा देती है, तो 5 बार की चैंपियन मुंबई क्वालीफाई कर जाएगी। यानि दोनों टीमों की किस्मत का फैसला होने में PBKS के खिलाफ मुकाबलों की अहम भूमिका होने वाली है।  

जारी है प्लेऑफ का रोमांच

लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेंगे। MI और DC दोनों के पास मौका है, लेकिन हर नतीजा खेल के समीकरण को बदल सकता है। PBKS के खिलाफ दोनों टीमों के प्रदर्शन का भी बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में IPL 2025 का ये अंत‍िम हफ्ता फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

Latest Cricket News



[ad_2]
IPL प्लेऑफ की जंग में MI और DC के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कैसे करेगा क्वालीफाई?

Fatehabad News: महिला बैंककर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, मामला दर्ज  Haryana Circle News

Fatehabad News: महिला बैंककर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, मामला दर्ज Haryana Circle News

जवानी में की गई इस गलती की वजह से घुटने हो जाते हैं खराब, तुरंत बरतें ये सावधानी Health Updates

जवानी में की गई इस गलती की वजह से घुटने हो जाते हैं खराब, तुरंत बरतें ये सावधानी Health Updates