Income Tax का ‘Nudge’ Notice आया है? जानिए क्या करें | AIS, TIS और Updated Return | Paisa Live Business News & Hub

अगर आपको Income Tax Department की ओर से SMS या email मिला है जिसमें आपके transaction और ITR के बीच अंतर बताया गया है, तो यह ‘Nudge’ Notice हो सकता है। यह कोई कानूनी notice नहीं, बल्कि एक gentle reminder है ताकि आप अपनी जानकारी सही कर सकें। यह notice आमतौर पर cash deposit , share या mutual fund से कमाई, या property transaction में अंतर मिलने पर भेजा जाता है। इस video में जानें AIS और TIS कैसे check करें, Compliance Portal पर जवाब कैसे दें और जरूरत हो तो Updated Return कैसे file करें, ताकि भविष्य में scrutiny और penalty से बचा जा सके।


Source: https://www.abplive.com/videos/business/got-an-income-tax-nudge-notice-find-out-what-to-do-ais-tis-and-updated-returns-paisa-live-3091988