in

IMF ने पाकिस्तान को ₹11,000 करोड़ का लोन दिया: कहा- दुनियाभर में खराब हालात में भी इकोनॉमी स्थिर रखी; पाक पर ₹22 लाख करोड़ कर्ज Today World News

IMF ने पाकिस्तान को ₹11,000 करोड़ का लोन दिया:  कहा- दुनियाभर में खराब हालात में भी इकोनॉमी स्थिर रखी; पाक पर ₹22 लाख करोड़ कर्ज Today World News

[ad_1]

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और IMF की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीवा। (फाइल फोटो)

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) के फंड को मंजूरी दी है। इसमें 1 बिलियन डॉलर का लोन और क्लाइमेट प्रोग्राम के तहत 200 मिलियन डॉलर की सहायता शामिल है।

पाकिस्तान को यह फंडिंग 2024 में मिले एक बेलआउट प्रोग्राम का हिस्सा है, जो 37 महीनों तक चलेगा। इसमें किस्तों में उसे कुल 7 बिलियन डॉलर दिए जाने हैं। यह उसकी तीसरी किस्त है। जो पिछली यानी दूसरी किस्त के रिव्यू के बाद अप्रूव हुआ है।

मंगलवार (9 दिसंबर) को IMF के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने पाकिस्तान के इकोनॉमिक प्रोग्राम की दो रिव्यू पूरी कीं और 1.2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग को मंजूरी दे दी। पिछले साल से अब तक पाकिस्तान को IMF से कुल 3.3 अरब डॉलर (29.65 हजार करोड़ रुपए) मिल चुके हैं।

IMF से पाकिस्तान को ये पैसे किन शर्तों पर मिल रहा?

हर अगली किस्त के लिए पाकिस्तान को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इसमें रिजर्व दोबारा बनाना, टैक्स सिस्टम को मजबूत करना और घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों में सुधार लाना शामिल है।

वहीं, अलग से अप्रूव्ड क्लाइमेट फैसिलिटी से डिजास्टर मैनेजमेंट, वाटर यूज और क्लाइमेट से जुड़ी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने में इस्तेमाल करना होता है। पाकिस्तान दशकों से IMF और मित्र देशों के लोन पर निर्भर रहा है।

मई में भारत के विरोध के बावजूद मिले थे 12 हजार करोड़

भारत ने कहा- आतंकवाद को फंडिंग करना खतरनाक

इससे पहले मई में IMF की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान को दी जा रही फंडिंग पर कहा था कि इसका इस्तेमाल पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद फैलाने के लिए करता है। भारत समीक्षा पर वोटिंग का विरोध करते हुए उसमें शामिल नहीं हुआ। भारत ने तब कहा था-

QuoteImage

सीमा पार आतंकवाद को लगातार स्पॉन्सरशिप देना ग्लोबल कम्युनिटी को एक खतरनाक संदेश भेजता है। यह फंडिंग एजेंसियों और डोनर्स की प्रतिष्ठा को जोखिम में डालता है और वैश्विक मूल्यों का मजाक उड़ाता है। हमारी चिंता यह है कि IMF जैसे इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन से आने वाले फंड का दुरुपयोग सैन्य और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवादी उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

QuoteImage

क्या करता है IMF का एग्जीक्यूटिव बोर्ड?

IMF एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो देशों को आर्थिक मदद करती है, सलाह देती है और उनकी अर्थव्यवस्था पर नजर रखती है। इस संस्था की कोर टीम एग्जीक्यूटिव बोर्ड होता है। यह टीम देखती है कि किस देश को लोन देना है, किन नीतियों को लागू करना है और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कैसे काम करना है।

इसमें 24 सदस्य होते हैं जिन्हें कार्यकारी निदेशक कहा जाता है। हर एक सदस्य किसी देश या देश के समूह का प्रतिनिधित्व करता है। भारत का एक अलग (स्वतंत्र) प्रतिनिधि होता है। जो भारत की तरफ से IMF में अपनी बात रखता है। साथ ही यह देखता है कि IMF की नीतियां देश को नुकसान न पहुंचाएं। संस्था किसी देश को लोन देने वाली हो, तो उस पर भारत की तरफ से राय देना।

IMF में कोटे के आधार पर होती है वोटिंग

IMF में 191 सदस्य देश हैं। सबके पास एक-एक वोट का अधिकार है। लेकिन वोट की वैल्यू अलग-अलग है। यह IMF में उस देश को मिले कोटे के आधार पर तय होती है। यानी जितना ज्यादा कोटा, वोट की वैल्यू उतनी ज्यादा। भारत के वोट की वैल्यू करीब 2.75% है।

IMF में किसी देश का कोटा कितना होगा ये उसकी आर्थिक स्थिति (जैसे GDP), विदेशी मुद्रा भंडार, व्यापार और आर्थिक स्थिरता से तय होता है। अमेरिका का कोटा सबसे ज्यादा 16.5% है, इसलिए IMF में उसका वोट वीटो की तरह सबसे ताकतवर है। भारत की 2.75% जबकि पाकिस्तान की 0.43% है।

वोटिंग राइट दो आधार पर मिलता है

  • बेसिक वोट: सभी सदस्य देशों को बराबर 250 बेसिक वोट्स मिलते हैं।
  • कोटा-बेस्ड बोट: IMF की स्पेशल करेंसी SDR खरीदने पर एक्स्ट्रा वोट मिल जाता है। एक लाख SDR पर 1 वोट मिलता है।
  • टोटल वोट- बेसिक वोट्स और कोटा-बेस्ड वोट्स मिलाकर टोटल वोट होता है। (250+ हर एक SDR)

क्या है SDR?

स्पेशल ड्राविंग राइट्स यानी SDR आईएमएफ IMF का बनाया एक इंटरनेशनल रिजर्व एसेट है। इसे ‘IMF की इंटरनेशनल करेंसी’ या ‘ग्लोबल करेंसी यूनिट’ कहा जा सकता है। इसका इस्तेमाल फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। हालांकि ये असली करेंसी नहीं है।

अमेरिका के बिना कोई फैसला नहीं लिया जा सकता

IMF में कोई भी फैसला लेने के लिए 85% वोट की जरूरत होती है। अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 16.5% वोटिंग राइट्स हैं। ऐसे में अगर अमेरिका वोट न करे तो सबका मिलाकर 83.5% वोट ही होगा जो बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

चांदी आज ₹2034 और सोना ₹848 सस्ता हुआ: 10 ग्राम सोना ₹1.28 लाख और चांदी ₹1.77 लाख प्रति किलो बिक रही

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 848 रुपए गिरकर 1,27,409 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,28,257 रुपए का था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
IMF ने पाकिस्तान को ₹11,000 करोड़ का लोन दिया: कहा- दुनियाभर में खराब हालात में भी इकोनॉमी स्थिर रखी; पाक पर ₹22 लाख करोड़ कर्ज

Cambodia vows fierce fight against Thailand in escalating border conflict Today World News

Cambodia vows fierce fight against Thailand in escalating border conflict Today World News

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत का रिजल्ट बेहद खराब, दक्षिण अफ्रीका यहां हावी; देखें आंकड़े Today Sports News

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत का रिजल्ट बेहद खराब, दक्षिण अफ्रीका यहां हावी; देखें आंकड़े Today Sports News