[ad_1]
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कम्प्यूटर साइंस की पहली भर्ती पूरी हुए बिना ही दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। HPSC के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक भर्ती पूरी नहीं हुई है और उसी की दूसरी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई भर्ती में SC पदों का वर्गीकरण भी नहीं किया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। भर्ती प्रक्रिया में 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का असर यह हुआ कि इसमें केवल 39 कैंडिडेट पास हुए। करीब 5 हजार कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं खाली रहे 1672 पदों का विज्ञापन युवाओं द्वारा शोर-शराबा मचाने से पहले ही जारी कर दिया। कैटगरी वाइज पोस्ट का विभाजन HPSC के द्वारा हरियाणा कैडर के 1594 पदों में से 859 जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसी बी के 82, 163 EWS के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद EWS के लिए रिजर्व किए गए हैं। जल्दबाजी में निकले विज्ञापन में एससी को DSC और OSC के बीच वर्गीकरण भी नहीं किया गया। जिसको लेकर कहा गया है कि इसका वर्गीकरण बाद में किया जाएगा। 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम लागू रहेगा जिस 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम के कारण 1711 पदों के लिए केवल 39 युवा पास हुए हैं, वो नई भर्ती में भी लागू रखा गया है। वहीं बताया गया है कि प्री टेस्ट में पास 4 गुना युवाओं को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में अवसर मिलेगा। वहीं अगर सीट के 2 गुना से अधिक कैंडिडेट पास होते हैं, तो केवल 2 गुना को ही इंटरव्यू के लिए मौका मिलेगा।
[ad_2]
HPSC की PGT कम्प्यूटर साइंस की पहली भर्ती अधूरी: दूसरी का विज्ञापन जारी; 1711 पदों के लिए केवल 39 चयनित; SC वर्गीकरण नहीं – Panchkula News


