[ad_1]
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी अफसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर (ATO) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित हुई थी। इंटरव्यू के लिए 179 कैंडिडेट ने क्वालिफाई किया था। जिनको इंटरव्यू के लिए 2 व 3 जनवरी को
.
179 उम्मीदवार हुए इंटरव्यू में शामिल
HPSC की ओर से ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 35 पदों के लिए 843 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए थे। मुख्य परीक्षा में कुल 184 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया था, लेकिन 5 उम्मीदवारों की अभ्यर्थिता बाद में रद्द कर दी गई। अब इंटरव्यू के लिए 179 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

3 पद कोर्ट केस के चलते खाली
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोर्ट केस के चलते फाइनल रिजल्ट में तीन पदों को खाली रखा है। जिसमें जनरल, ईडब्ल्यूएस और जनरल डीईएसएम कैटेगरी का एक-एक पद शामिल है। ट्रेजरी अफसर परिणाम में रिजर्व कैटेगरी से सामान्य कैटेगरी में शामिल हुआ है।
वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर में 4 कैंडिडेट रिजर्व से सामान्य कैटेगरी में शामिल हुए हैं। अब विभाग के द्वारा इनके डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन की जाएगी।
[ad_2]
HPSC का ट्रेजरी अफसर का फाइनल रिजल्ट जारी: 3 पद कोर्ट केस के चलते खाली, 5 कैंडिडेट रिजर्व से जनरल में शामिल – Panchkula News

