Hisar News: 81 केंद्रों पर 7613 विद्यार्थियों ने दी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से मंगलवार को 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई। जिले में बनाए गए 81 परीक्षा केंद्रों पर 7613 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी 206 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी निगरानी और सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

अब 5 मार्च को 10वीं कक्षा का इंग्लिश विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर सफलतापूर्वक समाप्त हुई।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चार फ्लाइंग टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था और पाठ्यक्रम के अनुरूप आया। अधिकतर प्रश्न सीधे और सरल थे। कई विद्यार्थियों ने बताया कि उनका पेपर निर्धारित समय से पहले ही पूरा हो गया, जिससे उन्हें उत्तरों की पुनरावृत्ति के लिए पर्याप्त समय मिल गया।

[ad_2]
Hisar News: 81 केंद्रों पर 7613 विद्यार्थियों ने दी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा