Hisar News: 40 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST




हिसार। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी के आरोपी सेक्टर 29ए, चंडीगढ़ निवासी आरोपी दिनेश को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी पर घनश्याम नामक पीड़ित से दोस्ती की और उसे ग्लोबल प्राइम प्लेटफॉर्म पर निवेश करने का झांसा दिया। पीड़ित ने शुरुआत में 50,000 रुपये निवेश किए इसके बाद ठगों ने उसके खाते में 53,890 रुपये लौटा दिए। इसके बाद पीड़ित ने अपनी माता के खाते से 20 लाख रुपये की मांग पूरी की। अंततः घनश्याम को समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। आरोपी दिनेश के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


[ad_2]
Hisar News: 40 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार