Hisar News: 10 साल से वांछित व हिस्ट्रीशीटर बाबा नायक पटना से गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी एक टीम ने 10 साल से वांछित व हिस्ट्रीशीटर अंजन कुमार उर्फ बाबा नायक को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में 18 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला हिसार में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, लड़ाई-झगड़ा व आर्म्स एक्ट के 18 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी को 8 से अधिक मामलों में अदालत ने घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर रखा था और वह वर्ष 2016 से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

साइबर सेल की मदद एवं गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सूर्य नगर की गली नंबर 22 हाल आबाद बिहार के पटना जिले के गांव आजमा दरियापुर निवासी अंजन कुमार उर्फ बाबा नायक को 28 मार्च को गांव आजमा दरियापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जबरन वसूली, सबूत मिटाना व आपराधिक साजिश के एक मामले में एचटीएम थाने में 1 जुलाई 2025 को दर्ज की गई एक प्राथमिकी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

[ad_2]
Hisar News: 10 साल से वांछित व हिस्ट्रीशीटर बाबा नायक पटना से गिरफ्तार