[ad_1]
हिसार। कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित की जा रही 41वीं राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी के लिए हिसार- हांसी से 8 रोडवेज बसें भेजी गई। पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत के निर्देशन में इन टीमों को रवाना किया गया। पशु पालन विभाग के अधिकारी तथा लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की टीम भी प्रदर्शनी में पहुंची।
डॉ.रविंद्र सहरावत ने बताया कि तीनों दिन रोडवेज की बसें पशु पालकों को लेकर कुरुक्षेत्र जाएंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पशुओं को भी ले जाया जाएगा। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता पशुओं को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में ले जाएंगे। जिले के पशु पालन विभाग के अलग अलग चिकित्सकों की डयूटी लगाई गई है। हर एक बस के साथ भी एक से दो पशु चिकित्सक रहेंगे। कुल 53 अलग अलग श्रेणियाें के पशुओं को प्रदर्शनी में ले जाया जाएगा। इनमें से 53 कैटेगरी में से 7 में भैंस,23 में गाय, 7 में घोड़े, दो में ऊंट,8 में भेड़ , 6 में बकरी व सुअर शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी में शामिल किए गए हर पशु का पंजीकरण किया जा रहा है। 12 अंकों का एक टैग पशुओं को दिया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।
[ad_2]
Hisar News: हिसार से 8 बसों में कुरुक्षेत्र पहुंचे पशुपालक, 53 प्रतियोगिताओं में करेंगे शिरकत




