[ad_1]
हिसार। हिसार से इंदौर के लिए पहली सुपरफास्ट ट्रेन वीरवार को रवाना होगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को मथुरा के लिए सीधे सफर की सौगात मिली है। इससे पहले मथुरा के लिए हिसार से कोई ट्रेन नहीं थी। यह ट्रेन हिसार-हांसी-महम-रोहतक, दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन होकर इंदौर जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक सावित्री जिंदल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। ट्रेन संख्या 20957 (इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) बुधवार को इंदौर से शाम 4.45 बजे रवाना हुई जो दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, महम और हांसी होते हुए वीरवार सुबह करीब 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती और रोहतक होते हुए हिसार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20958 (नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस) हिसार से इंदौर के लिए प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन हिसार से 1.20 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
प्रति यात्री यह रहेगा किराया
सामान्य : 310 रुपये
स्लीपर : 520 रुपये
थर्ड एसी : 1365 रुपये
सेकेंड एसी : 1940
फर्स्ट एसी : 3275
एसी चेयर कार किराया : 1110 रुपये
[ad_2]
Hisar News: हिसार से इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन आज से, मथुरा के लिए सीधे सफर की सौगात



