{“_id”:”69b06ae1c73cba342c03c0ec”,”slug”:”the-body-of-a-missing-teenager-from-hasangarh-was-found-in-the-pabra-branch-after-50-hours-hisar-news-c-21-hsr1005-826382-2026-03-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: हसनगढ़ से लापता किशोर का शव 50 घंटे बाद पाबड़ा ब्रांच से मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जिला नागरिक अस्तपाल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।
हिसार। गांव हसनगढ़ से लापता किशोर का शव 50 घंटे के बाद सोमवार शाम को पाबड़ा ब्रांच से मिला। इससे पहले ग्रामीणों की चेतावनी के बाद नहर में पानी कम किया गया। साथ ही शव को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलाया। बरवाला थाना प्रभारी व जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
Trending Videos
जांच अधिकारी ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे 16 वर्षीय अंकुश किसी लड़के साथ नहर पर गया था लेकिन रात को घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। गांव के सीसीटीवी खंगाले गए तो गांव के ही एक लड़का साथ जाता दिखाई दिया। उसने बताया कि वह और अंकुश नहर पर गए थे। किसी अनहोनी के बाद ग्रामीणों ने नहर में पानी कम करने की प्रशासन से अपील की लेकिन पानी कम नहीं किया गया। इस पर ग्रामीणों ने नहर तोड़ने की चेतावनी दी तो प्रशासन ने पानी का स्तर कम किया। बाद में गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। सोमवार शाम करीब 7 बजे गांव प्रभुवाला के पास पाबड़ा ब्रांच से अंकुश का शव बरामद किया गया।
[ad_2]
Hisar News: हसनगढ़ से लापता किशोर का शव 50 घंटे बाद पाबड़ा ब्रांच से मिला