Hisar News: हलके के 100 वर्ष से अधिक आयु के 71 मतदाता करेंगे मतदान Latest Haryana News

[ad_1]


चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक करते एसडीएम मोहित महराणा।

नारनौंद। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने कहा कि प्रदेश में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में नारनौंद हलके के 100 वर्ष से अधिक आयु के 71 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 15 पुरुष व 56 बुजुर्ग महिला मतदाता शामिल है।

Trending Videos

मोहित महराणा ने यह जानकारी संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि 49- नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल 213996 कुल मतदाता है, जिनमें 98527 महिला मतदाता है और 115469 पुरुष मतदाता है। युवा मतदाताओं की संख्या 5435 व दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2097 है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वोट बनवाने का कार्य चल रहा है ऐसे में मतदाताओं की संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछकर उनसे विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील भी की जाएगी।

चुनाव कार्यालय के कर्मियों को दिए निर्देश

रिटर्निंग अधिकारी चुनाव कार्यालय की सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव संबंधित सभी कार्य अविलंब पूर्ण करते रहे ताकि चुनाव को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की गलती व देरी सहन नहीं होगी।

संयुक्त कार्यालय परिसर का किया दौरा

एसडीएम मोहित महराणा ने वीरवार को संयुक्त कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कई विभागों के कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। हालांकि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की अपने कार्यालय के आसपास कहीं भी कूड़ा कचरा नहीं होना चाहिए।

[ad_2]
Hisar News: हलके के 100 वर्ष से अधिक आयु के 71 मतदाता करेंगे मतदान