{“_id”:”69cebf2967d49fef590d3f0a”,”slug”:”the-procession-started-from-hanuman-temple-nagori-gate-hisar-news-c-21-hsr1020-842151-2026-04-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: हनुमान मंदिर नागोरी गेट से निकली शोभायात्रा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हनुमान मंदिर, नागोरी गेट से निकली शोभा यात्रा के दौरान हनुमान की आरती करते महोत्सव संयोजक प्रम
हिसार। हरियाणा कुरुक्षेत्र सनातन धर्म हनुमान मंदिर ट्रस्ट नागोरी गेट के तत्वावधान में हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। वीरवार शाम मंदिर प्रांगण में हनुमान जी की पूजा-पाठ और आरती के बाद नगर के प्रमुख बाजारों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रामायण पर आधारित झांकियां शामिल रहीं। पुष्प दरबार में पूर्ण शृंगार सहित बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
Trending Videos
एचकेएसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक पीटी शो और बैंड प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह आरती, पुष्प वर्षा और नृत्य के साथ स्वागत किया गया। भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान कैलाश चौधरी (एडवोकेट), सचिव मधुसूदन गुप्ता और महोत्सव संयोजक प्रमोद मित्तल (सीए) ने बताया कि 3 से 11 अप्रैल तक प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक मंदिर प्रांगण में कथा व्यास पं. गिरधर गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा (जोधपुर वाले) के संगीतमय श्रीनवाह्नपारायण रामायण पाठ किया जाएगा।
[ad_2]
Hisar News: हनुमान मंदिर नागोरी गेट से निकली शोभायात्रा