Hisar News: स्प्रे का असर होने से अस्पताल में दाखिल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



मंडी आदमपुर। गांव लाडवी में खेत में स्प्रे करते समय स्प्रे का असर होने से अस्पताल में दाखिल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक पिछले करीब 10-11 दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल था। मृतक शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे थे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos

गांव लाडवी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि रामसिंह उसके चाचा का लड़का है। महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 30 वर्षीय रामसिंह खेतीबाड़ी करता था और 18 अगस्त को खेत में नरमे की फसल में स्प्रे करके रात को खाना खाकर सो गया। अगले दिन सुबह वह बीमार हो गया। जिस पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में स्प्रे का असर हो गया। रामसिंह ने वीरवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक रामसिंह के भाई महेंद्र सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]
Hisar News: स्प्रे का असर होने से अस्पताल में दाखिल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम