[ad_1]
हिसार। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जिंदल अस्पताल रोड पर महिला स्टाफ नर्स से मोबाइल और पर्स छीनने के आरोपी चिराग उर्फ शेरा, निवासी गीता कॉलोनी को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि जिंदल अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स रीना रानी ने 14 सितंबर को थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, वह जिंदल चौक की ओर से दूध लेकर हॉस्टल जा रही थी, तभी हिसार गैस्ट्रो अस्पताल के पास दो युवक बाइक पर आए और उसका मोबाइल व पर्स छीनकर भाग गए थे। पुलिस आरोपी अरुण निवासी न्यू बसंत विहार काॅलोनी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। चिराग उर्फ शेरा पहले भी कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा है। चिराग के खिलाफ थाना आजाद नगर, सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट में लड़ाई-झगड़े व छीना-झपटी के 5 मामले दर्ज हैं। संवाद
[ad_2]
Hisar News: स्टाफ नर्स से मोबाइल-पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार



