Hisar News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर महंगे गिफ्ट का झांसा दे ठगे 2.42 लाख Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। साइबर ठग ने गांव चमारखेड़ा की एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आरोपी ने महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देकर 2.42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि करीब एक माह पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम विपिन गुप्ता बताया। 4 फरवरी को आरोपी ने कहा कि वह उसे डॉलर, आईफोन और ज्वेलरी गिफ्ट के तौर पर भेज रहा है। महिला उसकी बातों में आ गई। कुछ समय बाद आरोपी का व्हाट्सएप कॉल आया कि सामान मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया है और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 15,100 रुपये जमा कराने होंगे। महिला ने 5 फरवरी को सीएससी से आरोपी के बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से खातों में रुपये जमा करवाए। आरोपी ने कुल 2.42 लाख रुपये ठग लिए।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो

[ad_2]
Hisar News: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर महंगे गिफ्ट का झांसा दे ठगे 2.42 लाख