Hisar News: सुल्तान जोहोर कप में भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे डाबड़ा के रोहित, 11 से 18 अक्तूबर तक मलयेशिया में होगा टूर्नामेंट Latest Haryana News
{“_id”:”68d1920d2f4db22436008314″,”slug”:”rohit-dabadha-will-lead-the-indian-hockey-team-in-the-sultan-johor-cup-which-will-be-held-in-malaysia-from-october-11-to-18-hisar-news-c-21-hsr1007-715653-2025-09-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: सुल्तान जोहोर कप में भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे डाबड़ा के रोहित, 11 से 18 अक्तूबर तक मलयेशिया में होगा टूर्नामेंट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोच राजेंद्र के साथ रोहित।
हिसार। डाबड़ा गांव के रोहित सिहाग को सुल्तान जोहोर कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 11 से 18 अक्तूबर तक मलयेशिया में खेला जाएगा। रोहित के चयन की सूचना मिलते ही गांव में जश्न का माहौल है।
गांव के कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि सोमवार को खिलाड़ियों की सूची जारी की गई, जिसमें रोहित को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस खुशी के मौके पर कोच ने लड्डू बांटकर और खिलाड़ियों के साथ खुशियां मनाईं। रोहित ने 2012 में गांव डाबड़ा में कोच राजेंद्र सिहाग से हॉकी की बुनियादी शिक्षा ली थी। इसके बाद कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए वह पिछले छह वर्षों से बैंगलूरू स्थित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। रोहित दो बार जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं। दोनों बार टीम ने स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच राजेंद्र सिहाग ने कहा कि गांव के ही खिलाड़ी संजय कालीरामण ने पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।
[ad_2]
Hisar News: सुल्तान जोहोर कप में भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे डाबड़ा के रोहित, 11 से 18 अक्तूबर तक मलयेशिया में होगा टूर्नामेंट