Hisar News: सीएम आवास कुरुक्षेत्र पर महापड़ाव 23 से Latest Haryana News

[ad_1]

अग्रोहा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से कर्ज मुक्ति अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला जा रहा है। अभियान के क्रम में 23 से 25 फरवरी तक कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित महापड़ाव के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है।

मार्च के दूसरे दिन जत्था कुलेरी से रवाना होकर मीरपुर, अग्रोहा, फ्रांसी, कालीरावण, चिकनवास और दुर्जनपुर गांव पहुंचा। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। फ्रांसी गांव में कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन भी किया गया।

यात्रा विभिन्न ब्लॉकों से होती हुई अग्रोहा ब्लॉक में पहुंची, जहां दो दिन तक जनसभाएं आयोजित कर किसानों और मजदूरों को संगठित किया गया। अभियान के दौरान बुढ़ापा पेंशन बहाल करने, खराब फसलों का पूरा मुआवजा देने, मनरेगा दोबारा शुरू करने तथा किसान-मजदूरों को कर्ज मुक्त करने की मांग उठाई जा रही है।

समिति ने घोषणा की है कि इन मांगों को मनवाने के लिए 23 से 25 फरवरी तक मुख्यमंत्री आवास, कुरुक्षेत्र पर तीन दिवसीय महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जगदीश जगान, रामकुमार फ्रांसी, शीशपाल, राकेश बिरडा, रामकुमार कुलेरी, बिजेंद्र संडोल सहित अन्य मौजूद रहे।

[ad_2]
Hisar News: सीएम आवास कुरुक्षेत्र पर महापड़ाव 23 से