Hisar News: सीईटी पास युवाओं में उत्साह, पुलिस भर्ती के लिए अब तक प्रदेश के 1,37,533 युवाओं ने किया आवेदन Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। प्रदेश में रोजगार और नौकरी की संभावना के लिए युवाओं में बढ़ा उत्साह साफ देखा जा सकता है। हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए 1,37,533 युवा अपनी आंखों में सपना संजोए हुए हैं, जबकि दूसरी ओर लगभग 5000 पुलिसकर्मी, जो इस नौकरी को तनावपूर्ण मानते हुए अन्य महकमों में क्लर्क, पटवारी और स्टेनोग्राफर जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश में रोजगार पाने के लिए युवा काफी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं। इस बार पुलिस भर्ती के लिए सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा पास कर चुके 1,37,533 युवाओं ने कांस्टेबल बनने का लक्ष्य रखा है और उनके बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार ने जिलावार आवेदकों की सूची अभी तक जारी नहीं की है, लेकिन सबसे अधिक आवेदक हिसार, सिरसा और भिवानी जिलों से हैं। महिला कांस्टेबल की भर्ती के लिए रोहतक जिले से सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

सीईटी परीक्षा में करीब 13 लाख 47 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 5000 से अधिक पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। इनमें से लगभग 900 कांस्टेबल और अन्य ग्रुप-डी कर्मचारी थे, जिन्होंने ग्रुप-सी पदों जैसे क्लर्क और पटवारी के लिए परीक्षा दी थी। ये पुलिस कर्मी पुलिस की नौकरी को तनावपूर्ण मानते हुए अपने कॅरिअर में तरक्की और बेहतर पदों के लिए यह कदम उठा रहे थे। संवाद

भर्ती के लिए आवेदन की तिथि

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। अ 18 जनवरी 2026 तक एक लाख 37 हजार 533 युवाओं ने आवेदन कर दिया है। इस भर्ती के लिए पात्रता 12वीं पास और आयु सीमा श्रेणी के अनुसार तय की गई है।


पुलिस भर्ती प्रक्रिया की स्थिति

कुल पद : 5500

पुरुष कांस्टेबल : 4500

महिला कांस्टेबल : 600

जीआरपी पुलिस कांस्टेबल : 400


सामान्य श्रेणी 1620

डीएससी श्रेणी 405

ओएससी 405

बीसीए 360

ईब्ल्यूएस एवं ईएसएम 450

[ad_2]
Hisar News: सीईटी पास युवाओं में उत्साह, पुलिस भर्ती के लिए अब तक प्रदेश के 1,37,533 युवाओं ने किया आवेदन