in

Hisar News: संतनगर में विरोध बावजूद ठेकेदार ने उखाड़ी सीसी रोड Latest Haryana News

Hisar News: संतनगर में विरोध बावजूद ठेकेदार ने उखाड़ी सीसी रोड  Latest Haryana News

[ad_1]

#

हिसार के संतनगर में सड़क तोड़ती जेसीबी।

हिसार। नगर निगम की कार्यप्रणाली आए दिन चर्चा में रहती है। मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला आया। संत नगर में लोगों के विरोध के बाद भी निगम के ठेकेदार ने सीसी रोड को जेसीबी से उखाड़ दिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि उखाड़ी गई सड़क एकदम सही हालत में थी। निगम बेवजह ही पैसा बर्बाद कर रहा है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार नगर निगम की तरफ से संत नगर में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी को लेकर निगम का ठेकेदार मंगलवार को मेन गली को फिर से बनाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने जेसीबी से सड़क उखाड़ना शुरू किया तो गली के लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से कई दफा कहा कि वह इस सड़क को न उखाड़े, लेकिन वह नहीं माना तो उसने पूरी गली की सड़क को उखाड़ दिया।

– 17 जनवरी को मेरे बेटे की शादी है। मैंने ठेकेदार को रोका, लेकिन वह नहीं माना। वैसे ही सड़क की हालत एकदम सही थी और इसे दोबारा से बनाने की जरूरत भी नहीं है। कृष्ण कुमार

– पूरी सड़क को ही उखाड़ दिया। अब पता नहीं कि कितने दिन में यह सड़क दोबारा से बनाई जाएगी। यह सड़क इतनी जर्जर नहीं थी कि इसे दोबारा से बनाया जाए। पता नहीं निगम क्यों इतने पैसे बर्बाद कर रहा है। कालू

– शहर में काफी सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें बनाया जाना चाहिए। निगम उन सड़कों की सुध लेने के बजाय सही सड़कों को फिर से बनाकर जनता के पैसे को बर्बाद कर रहा है। अमित

– यह सड़क करीब 10 साल पुरानी थी। मगर आज भी यही सही हालत में थी। इसे अभी बनाए जाने की जरूरत नहीं है। पता नहीं निगम किस से विकास कार्य करवा रहा है। पदम शर्मा

[ad_2]
Hisar News: संतनगर में विरोध बावजूद ठेकेदार ने उखाड़ी सीसी रोड

Fatehabad News: फिरनियां होंगी जगमग, जिले के 35 गांवों में पांच करोड़ की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइट  Haryana Circle News

Fatehabad News: फिरनियां होंगी जगमग, जिले के 35 गांवों में पांच करोड़ की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइट Haryana Circle News

Hisar News: देह व्यापार के आरोप में होटल से विदेशी युवती पकड़ी, वीजा अवधि मिली समाप्त  Latest Haryana News

Hisar News: देह व्यापार के आरोप में होटल से विदेशी युवती पकड़ी, वीजा अवधि मिली समाप्त Latest Haryana News