[ad_1]
हिसार। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार से आंखों की सर्जरी दोबारा शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को अस्पताल में आवश्यक ‘विस्को’ दवा पहुंचने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञों ने ऑपरेशन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में विस्को दवा उपलब्ध नहीं थी, जो आंखों की सर्जरी के दौरान अनिवार्य रूप से उपयोग की जाती है। दवा के अभाव में 26 निर्धारित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े थे। मरीजों को जांच के बाद भी बिना सर्जरी कराए लौटना पड़ रहा था, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। दवा पहुंचने की सूचना मिलते ही मरीजों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब उनके ऑपरेशन समय पर हो सकेंगे।
अस्पताल में दवा पहुंच चुकी है और अब नियमित रूप से आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों को अब किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। – डॉ. प्रभु दयाल, कार्यकारी पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
[ad_2]
Hisar News: विस्को दवा पहुंचीं, आज से होंगे नेत्र ऑपरेशन, अब नागरिक अस्पताल में हो सकेगी अटकी सर्जरी




