Hisar News: लाइसेंसी बंदूक से खुद को गाेली मारकर की आत्महत्या Latest Haryana News

[ad_1]




बरवाला। गांव खेदड़ में 40 वर्षीय करमवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। जांच अधिकारी करमजीत सिंह के अनुसार मंगलवार शाम काे करमवीर व परिजन घर पर ही थे। इस दाैरान अचानक करमवीर ने अपने लाइसेंसी बंदूक से स्वयं के सिर में ही गाेल मार ली। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। परिजनाें ने उसे संभाला व उपचार के लिए लेकर गए। करमवीर कुछ साल पहले गनमैन के ताैर पर काम करता था। इन दिनाें वह बच्चाें काे कुश्ती सीखा रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है। वह पिछले कुछ दिनाें से तनाव में था। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Hisar News: लाइसेंसी बंदूक से खुद को गाेली मारकर की आत्महत्या