Hisar News: रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन से गिरकर युवक की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। शहर के जिंदल फैक्ट्री ओवरब्रिज के पास शनिवार दोपहर रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन से गिरकर गांव हेतमपुरा निवासी अमित (31) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना के जांच अधिकारी बलबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार युवक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम मृतक के भाई अनिल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। उसने बताया कि अमित भिवानी की एक फैक्ट्री में काम करता था और घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक वह संभवतः बिना बताए सिरसा जा रहा था। अमित के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब भिवानी की ओर से आ रही ट्रेन से युवक गिर गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार सुबह कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Hisar News: रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन से गिरकर युवक की मौत