Hisar News: मॉस्को वुशु स्टार कप स्पर्धा मंे खेलेंगे हिसार के विवेक कुमार Latest Haryana News

[ad_1]



loader



Trending Videos

हिसार। रूस की राजधानी मॉस्को में 1 जून से 6 जून तक होने वाले वुशु स्टार कप में हिसार के जवाहर नगर का रहने वाला विवेक कुमार (19) हिस्सा लेंगे।

विवेक महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास प्रशिक्षण ले रहा हैं। इसके अलावा विवेक 14 से 19 जून तक जयपुर में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी दमखम दिखाएगा। विवेक ढाई साल से वुशु का प्रशिक्षण ले रहे हैं। विवेक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और फेडरेशन कप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुका हैं। स्टार कप में विवेक 80 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाएगा। वुशु खिलाड़ी विवेक बताते हैं कि उन्होंने उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल से शुरुआत की थी। बाद में कोच चले जाने के बाद महाबीर स्टेडियम में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। विवेक ने बताया कि स्टार कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। प्रैक्टिस का समय भी बढ़ाया है। विवेक ने कोच से स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया है। वुशु स्टार कप के लिए देहरादून में हुए थे ट्रायल : कोच अनीता मलिक ने बताया कि वुशु स्टार कप के लिए 3 मई से 6 मई तक देहरादून में ट्रायल हुए थे

[ad_2]
Hisar News: मॉस्को वुशु स्टार कप स्पर्धा मंे खेलेंगे हिसार के विवेक कुमार