Hisar News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में मांगे शपथ पत्र तो 350 बोले – हमारे पास है घर, 600 कर रहे आनाकानी Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदनकर्ताओं से शपथ पत्र मांगे गए तो 350 लोगों ने कहा कि हमारे पास पहले से ही घर है। वहीं करीब 600 आवेदनकर्ता शपथ पत्र देने में आनाकानी कर रहे हैं। उधर नगर निगम की तरफ से इन आवेदनकर्ताओं को फोन कर उन्हें जल्द से जल्द शपथ पत्र जमा करवाने को कहा जा रहा है। निगम का कहना है कि अगर वे शपथ पत्र जमा नहीं करवाते हैं तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब व जरूरतमंदों को एक लाख रुपये में 30-30 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। ये प्लॉट उन लोगों को दिए जाएंगे, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिसका कोई मकान नहीं है।

9 हजार लोगों ने किया था आवेदन

इस योजना के लिए जिलेभर से करीब 9 हजार लोगों ने आवेदन किया था। मगर इनमें से करीब 2300 लोगों ने ही 10-10 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। अब इन 2350 लोगों से शपथ पत्र लिए जा रहे है कि देशभर में कहीं भी उनका मकान नहीं है और अगर कहीं मिलता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। अभी तक करीब 1400 आवेदनकर्ताओं ने शपथ पत्र जमा करवाए हैं। करीब 350 आवेदनकर्ताओं का कहना है कि उनके पास पहले ही घर है। अब करीब 600 आवेदनकर्ता बचे हैं, जिन्होंने अभी तक शपथ पत्र नहीं दिए हैं। इन शपथ पत्र के अनुसार आवेदनकर्ता का पूरे देश में कहीं कोई मकान या प्लॉट नहीं है। अगर यह सूचना झूठी निकलती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

एक हजार प्लॉट का प्रावधान

इस योजना के तहत शहर में एक हजार प्लॉट का प्रावधान किया गया है। ये प्लॉट 30-30 गज के हैं। खास बात यह है कि ये प्लॉट पॉश एरिया में हैं, जहां एक गज जमीन की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं अब तक ड्रॉ का शेड्यूल नहीं आया है।

अभी आवेदनकर्ताओं से शपथ पत्र लिए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जो आवेदनकर्ता बचेंगे, वो ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। अभी ड्रॉ का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

– सुनील वर्मा, एपीओ, सीपीओ ब्रांच, नगर निगम।

[ad_2]
Hisar News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में मांगे शपथ पत्र तो 350 बोले – हमारे पास है घर, 600 कर रहे आनाकानी