Hisar News: मायके पक्ष से लेनदेन के विवाद में महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। मिल गेट एरिया क्षेत्र निवासी विवाहिता रचना (23) ने बुधवार दोपहर को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी ईश्वर सिंह के अनुसार, महिला का पति कुलदीप ऑटो मार्केट में काम करता है। बुधवार सुबह वह काम और बच्चे स्कूल चले गए थे।


रचना घर में अकेली थी। जब एक बच्चा दोपहर डेढ़ बजे घर आया तो उसने मां को अंदर चुन्नी के फंदे से लटका देखा। बच्चे का शोर सुनकर पड़ोसी आए और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद वह उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला का मायके पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया।

नियाणा में अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

गांव नियाणा निवासी आजाद (52) ने बुधवार सुबह खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, पेशे से मजदूर आजाद कई दिनाें से मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार सुबह बच्चों के काम पर जाने के बाद वह घर से निकल गया और गांव के बाहर खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आजाद के तीन बच्चे हैं जिनमें दो शादीशुदा और एक अविवाहित है। ब्यूरो

[ad_2]
Hisar News: मायके पक्ष से लेनदेन के विवाद में महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या