[ad_1]
हिसार। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को पटेल नगर गोशाला के पास से गैबीपुर निवासी संजय को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना के एएआई सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ पीएलए में मौजूद थे। सूचना मिली कि पटेल नगर गोशाला के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने गैबीपुर निवासी संजय को शक के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने सगे मामा सोनू से पिस्तौल खरीदकर लाया था। पुलिस अब सोनू की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद
[ad_2]
Hisar News: मामा से खरीदकर लाया पिस्तौल, युवक काबू



