[ad_1]
हिसार। 28 दिसंबर तक रहने वाली नहरबंदी को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति में कटौती करने का फैसला किया है। इसके तहत महाबीर कॉलोनी जलघर से एक दिन छोड़कर दो दिन पेयजल आपूर्ति की जाएगी। हालांकि स्काडा, सातरोड व कैमरी रोड जलघर से पूरा पानी सप्लाई किया जाएगा। उधर, एचएसवीपी की तरफ से भी पूरी पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
रेलवे की तरफ से कुछ कार्य करने के लिए 28 दिसंबर तक नहरबंदी का ब्लॉक लिया हुआ है। चूंकि शहर के सभी जलघरों में 15 दिन का पानी स्टॉक है तो ज्यादातर जलघरों से पहले की तरह पूरा पानी ही दिया जाएगा।
महाबीर कॉलोनी जलघर से इन एरिया में होती है पेयजल आपूर्ति
महाबीर कॉलोनी जलघर से वार्ड 1, 3, 4, 15, वार्ड 12 का कुछ हिस्सा और वार्ड 13 की एमसी-डीसी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों के अनुसार जलघर से 16 व 17 दिसंबर को पेयजल आपूर्ति की गई है। अब 18 दिसंबर को पानी नहीं दिया जाएगा। इस तरह से एक दिन छोड़कर दो दिन पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
आजाद नगर में पेयजल कटौती के फैसले पर आज होगा विचार
उधर, आजाद नगर जलघर से नहरबंदी के दौरान पूरा पानी दिया जाएगा या कटौती की जाएगी, इस बारे में अधिकारी वीरवार को विचार विमर्श कर फैसला लेंगे। अधिकारियों के अनुसार वैसे तो 28 दिसंबर तक नहरबंदी का शेड्यूल है और उसके बाद बालसमंद नहर में पानी छोड़ा जाएगा। मगर किसी कारणवश पहले देवसर नहर में पानी छोड़ दिया गया तो बालसमंद नहर में 8 दिन की और देरी से पानी आएगा।
रेलवे की तरफ से कुछ कार्य किया जा रहा है। अगर यह कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो नहरबंदी बढ़ भी सकती है। इसी को देखते हुए महाबीर कॉलोनी जलघर से पेयजल कटौती की जा रही है।
– संजय दुहन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
जलघर में पानी का पूरा स्टॉक है। अभी किसी तरह की पेयजल कटौती नहीं की जाएगी।
– अनूप बूरा, एसडीओ, एचएसवीपी
आजाद नगर जलघर से पेयजल आपूर्ति में कटौती के बारे में स्टाफ के साथ विचार विमर्श कर फैसला लिया जाएगा।
– आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
[ad_2]
Hisar News: महाबीर कॉलोनी जलघर से आज नहीं होगी पेयजल आपूर्ति



