Hisar News: मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं एसीएस, आढ़ती बोले- मैडम चौकीदार की व्यवस्था तो करा दो Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अमनीत पी. कुमार ने वीरवार को हिसार की अनाज मंडी का निरीक्षण कर गेहूं और सरसों की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध हो और किसानों को फसल का भुगतान 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में किया जाए।

मंडी प्रधान मांगेराम रावलवासिया ने कहा कि मैडम चौकीदार की व्यवस्था भी नहीं है। कम से कम इसकी व्यवस्था तो करा दो। उन्होंने मंडी शेड के काम की धीमी गति, गेहूं की दामी 65 रुपये, बायोमेट्रिक व वाहनों की फोटो के सिस्टम में बदलाव की मांग उठाई। एसीएस ने कहा कि सभी शिकायतें लिखित में प्रस्तुत की जाएं ताकि उनका समाधान किया जा सके। इसके बाद उन्होंने मंडी में सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, तौल प्रक्रिया और बारदाना उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं की भी जांच की। फसल सुरक्षा के लिए शेड और तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

खरीद कार्यों के लिए अधिकारियों संग की बैठक

अमनीत पी कुमार ने लघु सचिवालय परिसर के बैठक कक्ष में खरीद एजेंसियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में कहा कि ट्रांसपोर्ट, बारदाना, अन्य जरूरी सामान, स्टोरेज, लेबर , साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। ट्रांसपोर्टर की गाड़ियों का भी सत्यापन कराया जाए। इस मौके पर डीसी महेंद्र पाल, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी उत्सव आनंद, एसडीएम ज्योति मित्तल आदि माैजूद रहे।

5 घंटे इंतजार के बाद लौटे किसान

एसीएस के आने की सूचना के बाद काफी संख्या में किसान शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किसान इंतजार करते रहे। करीब पांच घंटे बाद भी एसीएस नहीं आईं तो किसान लौट गए। किसान नेता हर्षदीप गिल ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि उच्चाधिकारी आ रही हैं। इसलिए उनसे मिलने आए लेकिन 5 घंटे इतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने भी हिसार अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

[ad_2]
Hisar News: मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं एसीएस, आढ़ती बोले- मैडम चौकीदार की व्यवस्था तो करा दो