Hisar News: मंगोलिया में बरसेंगे हिसार के आकाश सहित प्रदेश के 11 खिलाड़ियों के मुक्के Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। एशियाई विशिष्ट मुक्केबाजी प्रतियोगिता 28 मार्च से 11 अप्रैल तक मंगोलिया में आयोजित की जाएगी। इसके लिए देश के 20 सदस्यों की महिला और पुरुष टीम घोषित कर ली गई है। इनमें से 11 खिलाड़ी हरियाणा के मूलवासी हैं। इनमें पांच लड़कियां शामिल हैं।

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने भार वर्ग के अनुसार खिलाड़ियों की रैंकिंग सूची जारी कर दी है। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए लड़कियों की टीम में 48 किलो में रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा, 51 निकहत जरीन, 54 प्रीति पवार भिवानी, 57 किलो में जैस्मिन लंबोरिया, 60 किलो में एसटीसी भिवानी की प्रिया, 65 अंकुशिता असम, 70 अरुंधति चौधरी, 75 लवलीना, 80 से अधिक किलो भार वर्ग में पूजा रानी बोहरा भिवानी, अल्फिया पठान नागपुर खेलेंगी। लड़कों की टीम में विश्वनाथ जदुमणि 50 किलो, सचिन सिवाच भिवानी 60 किलो, आदित्य यूपी 65 किलो, दीपक पूनिया हिसार 70 किलो, आकाश सांगवान, अंकुश पंघाल हिसार 80 किलो, लोकेश फरीदाबाद 85 किलो, हर्ष चौधरी राजस्थान और नरेंद्र बेडवाल हिसार 90 किलो भार वर्ग में खेलेंगे।

मोहल्ला विराटनगर निवासी मुक्केबाज बलबीर सांगवान ने बताया कि वह हांसी के पास स्थित ग्राम महजत के मूलवासी हैं। प्रतियोगिता के लिए चुना गया उनका बेटा आकाश सेना में हवलदार है। वह आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में अभ्यास करता है।

[ad_2]
Hisar News: मंगोलिया में बरसेंगे हिसार के आकाश सहित प्रदेश के 11 खिलाड़ियों के मुक्के