Hisar News: भैणी अमीरपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छात्र की मौत, अकेली मां का इकलौता बेटा था, 12वीं के परिणाम का था इंतजार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Tue, 14 Apr 2026 11:14 PM IST


कुनाल फाइल फोटो 



नारनौंद। हांसी-जींद रोड पर गांव भैणी अमीरपुर के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में नारनौंद निवासी 18 वर्षीय छात्र कुनाल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कुनाल को उपचार के लिए हिसार ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Trending Videos

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में वार्ड-2 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके भतीजे कुनाल ने 12वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह बाइक से जींद से नारनौंद लौट रहा था। भैणी अमीरपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराया।

मां का इकलौता सहारा था कुनाल

कुनाल के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। इस हादसे ने एक मां से उसका इकलौता सहारा छीन लिया। नारनौंद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है।

[ad_2]
Hisar News: भैणी अमीरपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छात्र की मौत, अकेली मां का इकलौता बेटा था, 12वीं के परिणाम का था इंतजार