[ad_1]
हिसार। एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर में 29 मार्च से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा से पूर्व 28 मार्च को शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का आयोजन 29 मार्च से 4 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित कृष्ण शरण शास्त्री शिव महापुराण का वाचन करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर 5 अप्रैल को सुबह हवन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अटूट भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा, श्री शिव महापुराण कथा और भंडारे की तैयारियों के लिए भारत माता मंदिर परिसर में वीरवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के संरक्षक अनिल महता, पुजारी पंडित रामकिशोर शुक्ल, सीए रामनिवास अग्रवाल, लता सिंगल, मनोरमा गुप्ता, इंदु गोयल, बिमला कथूरिया और मधु बंसल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर के संरक्षक अनिल महता ने बताया कि कथा के अंतिम दिन हवन के बाद श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा और श्री शिव महापुराण कथा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को भारत माता मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के विग्रह के दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा।
[ad_2]
Hisar News: भारत माता मंदिर में 29 मार्च से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा


