Hisar News: भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी उतारने का एलान किया Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार की जाट धर्मशाला में बैठक करते में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य। 

हिसार। जाट धर्मशाला में शुक्रवार को हुई बैठक में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। जिसमें पहली लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। डॉ. सिक्कम श्योकंद नैन को उचाना, नरवाना से समुद्र दनौदा, पेहवा से गुरनाम सिंह से उम्मीदवार होंगे। मोर्चा भाजपा-जजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों से समझौता करने को तैयार है। जिसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी का एलान किया है।

Trending Videos

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की बैठक सत्यवीर सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन करते हुए प्रदीप हुड्डा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान राजनीतिक भागीदारी के बिना नहीं होगा। किसानों को राजनीति में आना होगा। जिससे विधानसभा में किसानों की आवाज को बुलंद तरीके से उठाया जा सके। सर्व समिति से फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव में मोर्चा कम से कम 20 मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव में उतरेगा।

मोर्चा भारतीय जनता पार्टी और जन नायक जनता पार्टी को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल से सम्मानजनक परिस्थितियों में अपनी शर्तों पर समझौता कर सकता है। इसके लिए 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी आगामी समय में मोर्चे के महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिकृत रहेगी। इस मौके पर दिलबाग सिंह हुड्डा, जगबीर घासोला, रणवीर फौजी, होशियार सिंह गिल, राम अवतार सुलचनी, मास्टर जितेंद्र खेड़ी, युद्धवीर खरेटा, मास्टर मान सिंह, जगत सिंह ढुल, बलबीर सिंह बाजार, अनंत राम भिवानी, डॉ. संजय चौहान, अमरजीत कुंडू, मनदीप सिंह रतिया, गुरनाम सिंह झाबर, भगवान पाल सिंह, रामबीर ढांडा, विजय जागलान, दिलबाग सहारण सहित अन्य उपस्थित रहे।

[ad_2]
Hisar News: भारतीय किसान मजदूर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी उतारने का एलान किया